फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीडीएफ फर्जी तरीके से जमीन का करा लिया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरपुर बुदहट थाने में एसएसपी के आदेश पर जालसाजी का केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरपुर बुदहट। इलाके के सोनबरसा गांव के स्वतंत्र सिंह की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराने का मामला सामने आया है। आरोप के आधार पर पुलिस ने समुदा गांव के विंध्याचल सिंह, उनकी पत्नी धीरा देवी, चंद्रशेखर सिंह, मृत्युंजय और संतोष सिंह पर केस दर्ज कर लिया। सभी को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का आरोपी बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र सिंह ने हरपुर बुदहट थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनका भतीजा चंद्रशेखर समुदा गांव में स्थित अपनी जमीन पहले ही बेंच चुका है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 21 अप्रैल को समुदा गांव के विंध्याचल सिंह ने फर्जी और कूटरचित बैनामा पेपर तैयार करवाकर समुदा गांव के दो गवाहों के साथ मेरे (स्वतंत्र सिंह) की जमीन की चौहद्दी दिखाकर मेरे भतीजे चंद्रशेखर से मिलकर मेरी जमीन का फर्जी बैनामा करवा लिया। 24 अप्रैल को तहसील पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें