फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा के स्थापना दिवस कार्यक्रम पर आज होगा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन स्तर से भी मांगी गई है कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा के स्थापना दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को निर्णय होने की संभावना है। इस बार कार्यक्रम का आयोजन दो या तीन दिन का कराने पर विचार चल रहा है। अगर इस पर निर्णय हुआ तो उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ-साथ कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए सांस्कृतिक आयोजन भी कराए जाएंगे। इसके अलावा देशी-विदेशी उद्यमियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक भी प्रस्तावित है।
30 नवंबर को हर साल गीडा का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसे भव्य बनाने के लिए 250 स्टॉल लगाकर गीडा और आसपास के जिलों में बन रहे सामान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। करीब 20 बड़े उद्यमियों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रयास है कि इनके साथ मुख्यमंत्री की एक बैठक हो, जिसमें गोरखपुर में मल्टी नेशनल कंपनियों से निवेश का रास्ता बन सके। अभी ये सारे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटे अफसरों का कहना है कि इस पर शासन से भी हर दिन अपडेट लिया जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने से पहले मंडलायुक्त के साथ एक बैठक होनी है। यह बैठक शुक्रवार को संभावित है। बैठक में यह तय होगा कि स्थापना दिवस समारोह 28 से 30 नवंबर तक कराया जाए या फिर 30 नवंबर से दो दिसंबर तक। इसके अलावा यह भी तय किया जाना है कि कार्यक्रम दो दिन का रहे या तीन दिन का। अगर तीन दिन का आयोजन होता है तो पहले दिन उदघाटन के बाद दूसरे दिन सांस्कृति कार्यक्रम व तीसरे दिन समापन समारोह होगा। दो दिन का होने पर सांस्कृति कार्यक्रमों की संख्या कम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीडा की सीईओ अनुज मलिक का कहना है कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। वरिष्ठ अफसरों से चर्चा के बाद इसे जल्दी ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। आयोजन को लेकर अन्य सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें