ट्रैक के किनारे मिला शव, ट्रेन से गिरने की आशंका
देवरिया। सदर कोतवाली के पुरवा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार सुबह करीब 45 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत शख्स के पास कोई ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। जीआरपी को आशंका है कि ट्रेन गिर कर शख्स की मौत हुई। मृत शख्स के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। संवाद