गोरखपुर जिले के सरहरी चौकी क्षेत्र के ग्रामसभा ठाकुरपुर नंबर एक टोला बोहा में उमेश (35) पुत्र स्व. लालू निसाद की कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह मृतक के बड़े भाई कैलाश की सूचना पर गुलरिहा पुलिस शव को पोस्मार्टम के लिए मेडिकल भेजकर जाच पड़ताल में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि उमेश गुरुवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। पत्नी आरती और बच्चे बाहर बरामदे में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह परिजनों ने देखा युवक की मौत हो गई है। सूचना पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और जांच में जुट गई।
उमेश का एक बेटा रोहित (15) व एक बेटी काजल (13) की है। मृतक हैदराबाद में पेंट पालिश का काम करता है। वह चार माह पहले घर आया था। कमरे में से शराब की खाली बोतले व भांग का गोला मिला है। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था।
मृतक के शरीर पर कई जगह नाखून के निशान व मुंह से खून निकला था। जबकि मृतक की पत्नी आरती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रात को मेरे पति दारू व भाग का गोला खाकर सोए थे, सुबह मृत अवस्था मे पाए गए।
मृतक के बड़े भाई कैलाश निषाद ने बताया कि भाई का उसकी पत्नी आरती से किसी बात को लेकर विवाद होता था। आशंका है कि मेरे भाई की पत्नी ने ही गला दबाकर हत्या की है।
इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी सोनेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।