फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 02 Mar 2020 07:37 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।

सार

  • गौरीबाजार थानाक्षेत्र का रहने वाला है रामायन
  • रामपुर कारखाना के हरखौली में हुआ हादसा
  • इलाज के दौरान युवक की मौत, हंगामा
  • बिहार के विजयीपुर के जगदीशपुर का रहने वाला था अजय
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के रहने वाले एक मजदूर की हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से सोमवार को मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवारवालों में कोहराम मच गया। घटना रामपुर कारखाना के हरखौली गांव में सोमवार को हुई। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गौरीबाजार थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी रामायन प्रसाद (40) मजदूरी कर अपने परिवार की जीविका चलाता था। सोमवार को रामपुर कारखाना क्षेत्र के हरखौली गांव में कुबेर यादव की मकान में शटरिंग का काम करने गया था। इसी बीच बगल से गुजर रहे 11 हजार हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे रामायन को हाटा पीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव वापस लाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

इस बात की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। रामायन की मौत से पत्नी रंजना देवी, बेटी आंचल (10), बेटा श्रवण (8) और विशकुंदेव (5) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांववालों की सूचना पर पहुंचे रामपुर कारखाना के महुआडीह चौकी इंचार्ज कवीन्द्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान युवक की मौत, हंगामा

सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिवारवालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रामानंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटा अजय राम (20) सोमवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय भोरे के पास किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। भोरे में प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवरिया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

रात साढ़े 11 बजे अभी वहां ले जाने की तैयारी में थे कि एक दलाल मिला और न्यू कॉलोनी चकियवां रोड में स्थित आस्था अस्पताल ले गया। वहां एक कर्मचारी था। उसने इंजेक्शन लगाया और बोला कि डॉक्टर साहब आ रहे हैं। सुबह छह बजे अजय की तबीयत बिगड़ गई।

साढ़े छह बजे उसने दम तोड़ दिया। लापरवाही से नाराज मृतक के परिवारवालों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। रामानंद की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें