फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में गई जान: निर्माणाधीन मकान की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आई छात्रा...मां के सामने तोड़ा दम

Sun, 14 Sep 2025 06:22 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शशिबाला मौर्य ने बताया कि मोगलहा में एक नया घर बन रहा है। रविवार को सबकी छुट्टी थी। इसलिए बच्चों के साथ निर्माण का काम देखने गई थी। दोनों बच्चे बहुत खुश थे। घर जाकर मैं ग्राउंड फ्लोर पर काम देख रही थी। तभी साक्षी छत देखने चली गई। दूसरी मंजिल की छत से वह नीचे झांक रही थी। घर के सामने से गए बिजली के खुले तार के टच में आकर वह तड़पने लगी।
विज्ञापन
इसी घर से नीचे गिरकर छात्रा की मौत हुई. मृत छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा में रविवार की दोपहर 12वीं की छात्रा अपने निर्माणाधीन मकान की छत पर हाईटेंशन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। मां के सामने बेटी की करंट की चपेट में आने से तड़प-तड़पकर कर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के राजी सेमरा नंबर दो निवासिनी शशिबाला मौर्या पत्नी स्व विजय मौर्या सरकारी विद्यालय में अध्यापिका हैं। शशिबाला क्षेत्र के मोगलहा स्थित जेमिनी पैराडाइज अपार्टमेंट के सामने एक मकान खरीदकर प्लास्टर का काम करवा रही थीं। रविवार की दोपहर 18 वर्षीय बेटी साक्षी उर्फ प्रज्ञा के साथ मकान का काम देखने गई थीं। 

बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल के चार फीट ऊपर से हाईटेंशन का तार गया है। साक्षी छत के ऊपर काम देखने गई थी और हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साक्षी मोगलहा स्थित सेंट पाॅल स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी।  पति के बाद अब बेटी की भी मौत हो जाने से शशिबाला रो-रोकर बेहाल हैं।

वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

छुट्टी के दिन काम देखने गए थे
शशिबाला मौर्य ने बताया कि मोगलहा में एक नया घर बन रहा है। रविवार को सबकी छुट्टी थी। इसलिए बच्चों के साथ निर्माण का काम देखने गई थी। दोनों बच्चे बहुत खुश थे। घर जाकर मैं ग्राउंड फ्लोर पर काम देख रही थी। तभी साक्षी छत देखने चली गई। दूसरी मंजिल की छत से वह नीचे झांक रही थी।

घर के सामने से गए बिजली के खुले तार के टच में आकर वह तड़पने लगी। साक्षी को तड़पते देख सड़क से जा रहे लोग चिल्लाने लगे। शोर सुनकर मैं भी छत की तरफ दौड़कर गई। आसपास के लोगों ने प्लास्टिक के पाइप से मारकर साक्षी को बिजली के तार से अलग किया।
 
विज्ञापन

लेकिन, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। बेटी को शशिबाला ने काफी हिलाया, झकझोरा। जब उन्हें एहसास हुआ कि बेटी की मौत हो गई है, तो वह चीखने-चिल्लाने लगी। बोली कि अब मैं बिल्कुल अकेली हो गई हूं।

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवती की मौत का मामला सामने आया है। मकान में निर्माण कराते समय उन लोगों को सूचना देनी चाहिए थी। परिवार को बिजली निगम की ओर से सहायता राशि दी जाएगी: लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता, शहरी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें