कैंपियरगंज। रविवार को भैंस चराने गए लापता 65 वर्षीय शंकर सहानी का शव सोमवार देर शाम संतकबीरनगर सीमा क्षेत्र के बेलौहा में राप्ती नदी में उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के सोनौरा बुजुर्ग गांव निवासी शंकर सहानी रविवार को राप्ती नदी के गायघाट मोड़ के पास भैंस चराने गए थे। शाम को घर नहीं लौटे तो परिजनों ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार की शाम 6:30 बजे संतकबीरनगर सीमा क्षेत्र के बेलौहा में नदी में उतराता शव देखा गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ब्यूरो