फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की आधी रात विवाहिता से घर में घुसकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। विवाहिता के शोर मचाने पर परिजन जग गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी सोनू की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, गीडा इलाके के एक गांव में विवाहिता का पति रविवार को घर पर नहीं था। वह घर में अकेले सोई थी और दूसरे कमरे में परिजन थे। रात में मौका पाकर आरोपी सोनू घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर दूसरे कमरे में सो रहे परिजन जग गए तो आरोपी भागने लगे। आरोप है कि वह उसने सोने के दौरान मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, ताकि वह शोर न मचा सके। एएसपी आदित्य सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जैतपुर निवासी सोनू के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
प्रधानपति पर छेड़खानी का आरोप
सहजनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान पति पर एक महिला ने छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट कर गहने छीन लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक ने दिए तहरीर में लिखा है कि प्रधान पति घर पर आए, उस समय पत्नी और लड़की घर पर थी। अकेला देख पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब विरोध किया तो पत्नी और लड़की को पीटकर उसके गहने छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपी प्रधान पति के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। थाना प्रभारी सत्यदेव ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें