फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिता से महिला का शव उठवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिता से महिला का शव उठवाया
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, भाई की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। क्षेत्र के तरयासुजान खास टोले के एक महिला की शुक्रवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग आनन फानन अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। तभी मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव तरयासुजान खास टोला निवासी 35 वर्षीय सुमन देवी पत्नी रमाशंकर राम की शुक्रवार शाम छह बजे मौत हो गयी। मौत के बाद ससुरालियों ने आनन -फानन में शव जलाने की तैयारी कर ली और शव लेकर श्मसान घाट पहुंचे। अभी चिता जलाने की तैयारी हो रही थी तब तक तरयासुजान पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, मौत की जानकारी होते ही महिला के मायके से भाई गामा राम निवासी ग्राम बथना कुट्टी थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज ने तरयासुजान पुलिस को बहन के हत्या की सूचना देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। वहीं पुलिस के पहुंचते ही ससुराल के लोग घर छोड़कर गायब हो गए। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें