जवान के परिजनों को ढांढस बंधाते रहे
महाराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के सिसवनिया गांव के रहने वाले सेना के जवान चंद्र बदन शर्मा के परिजनों को विभिन्न दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने ढांढस बंधाया। जवान की शनिवार को जम्मू में मौत हो गई थी। जवान का पार्थिव शरीर खबर लिखे जाने तक गांव नहीं पहुंचा था।
रविवार की सुबह से लेकर शाम तक चंद्र बदन के गांव में कांग्रेस, भाजपा एवं सपा नेताओं जाने का क्त्रस्म जारी रहा। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, भाजपा सांसद पंकज चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, सपा के पूर्व जिला सचिव दिलीप शुक्ला समेत अन्य नेता शोक संवेदना प्रकट करने के लिए गांव में पहुंचे।