फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

सिकंदरपुर। परशुरामपुर थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। नाथपुर गांव निवासी पवन कुमार तिवारी पडरौना में रहकर एक निजी कंपनी में जॉब करते थे। दो नवंबर को वह बाइक से घर लौट रहे थे अभी वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्रैया के करीब पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे कंबाइन हार्वेस्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे वे बाइक सहित गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। यहां ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया। जहां मंगलवार देर रात पवन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें