फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरपुर (बस्ती)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के परसा लकड़ मंडी मार्ग पर बुधवार की देर शाम करीब 7 बजे रायपुर गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस से दो लोगों को श्री राम चिकित्सालय अयोध्या पहुंचाया गया जिनकी पहचान कल्लू पुत्र ललई व विनोद कुमार पुत्र राम किशन निवासी रहेली थाना नवाबगंज जनपद गोंडा के रूप में हुई। वहीं, चिकित्सकों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया व विनोद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परशुरामपुर थाने के एसओ अशोक कुमार सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी हरिश्चंद्र पुत्र ओमप्रकाश और बब्बू पुत्र राम सुंदर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों द्वारा घायलों को जिला चिकित्सालय, बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें