बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, मौत
खामपार। राजपुर तिराहे पर बने पुलिस चेक पोस्ट पर शुक्रवार की देर शाम राजपुर गांव निवासी सुभाष सिंह(52)को बाइक सवार बदमाशों ने घर जाते समय गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ाया तो वह अपनी बाइक छोड़ पैदल ही बिहार के तरफ भाग गए। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने कहा कि घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही हैं। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूचना मिलते ही एसपी डा. श्रीपति मिश्र भी मौके पर पहुंचे।