फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलरिहा इलाके में युवक की लाश मिली, ठंड से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की लाश मिली, ठंड से मौत की आशंका
विज्ञापन

गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के परसिया गांव के पास 40 वर्षीय एक युवक की लाश मिली। आशंका है कि ठंड से उसकी मौत हुई होगी। सूचना पर आई पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से शव के शिनाख्त की कोशिश की मगर पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मृतक के शव का फोटो आसपास के जिलों की पुलिस को भेजकर पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से परसिया गांव में स्थित प्राइवेट स्कूल के आसपास ही टहल रहा था। उसके शरीर पर ज्यादा कपड़े नहीं थे। बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर आई पुलिस ने जांच की मगर युवक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। शरीर पर कपड़े कम होने की वजह से आशंका है कि ठंड की वजह से ही मौत हुई होगी। शव पाए जाने की सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए थे, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर पर हल्का गुलाबी रंग का स्वेटर, फुल पैंट मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें