फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नवोदय विद्यालय में छात्रों के खाने में मिला मरा मेंढक, बच्चों ने खाने से किया इंकार; मचा हंगामा

Mon, 17 Aug 2026 11:41 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

पीएम श्री जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रविवार को दोपहर के भोजन में मेन्यू के मुताबिक चने की सब्जी और पूड़ी बनी थी। बच्चे जब खाने बैठे तो एक बच्चे की थाली में मरा मेंढक मिला।
विज्ञापन
खाने में मिला मेंढ़क - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में रविवार दोपहर बच्चों को परोसे गए भोजन में मरा मेंढक मिला। इसके बाद छात्रों ने खाने से इन्कार कर दिया। दोबारा भोजन बनने के बाद छात्रों ने खाना खाया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धनेवा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रविवार को दोपहर के भोजन में मेन्यू के मुताबिक चने की सब्जी और पूड़ी बनी थी।

बच्चे जब खाने बैठे तो एक बच्चे की थाली में मरा मेंढक मिला। इसपर बच्चे खाना छोड़कर अपने कमरों में लौट गए। मामले की जानकारी होने पर प्राचार्य धीरज कुमार पहुंचे और सब्जी नष्ट कराकर दोबारा बनवाई। इसके बाद छात्रों ने भोजन किया।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो यह गंभीर लापरवाही है। प्राचार्य से मामले की जांच कराई जाएगी: गौरव सिंह सोगरवाल डीएम व अध्यक्ष नवोदय स्कूल समिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें