फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Wed, 22 Feb 2023 02:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।

सार

विवाहिता ने गुलाबी रंग की अंब्रेला कुर्ती के साथ ही सफेद रंग की लेगी व क्रीम कलर का लंबा स्वेटर पहना हुआ है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने के लिए उसकी फोटो व विवरण को सोशल मीडिया पर भी डाला है, मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा- कैम्पियरगंज के जंगल में मंगलवार की देर रात अज्ञात विवाहिता (30) का शव मिला है। गश्त पर निकले वनकर्मियों ने शव देख पुलिस को सूचित किया। जिस पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया है। विवाहिता का गला दुपट्टे से कसा मिला, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति को देखा।

विज्ञापन


फरेंदा व कैम्पियरगंज का वन क्षेत्र सटा हुआ है। मंगलवार की रात गश्त के दौरान वनकर्मी विवेक आदि ने शव को देखा तो अवाक रह गए। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना फरेंदा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवती का गला दुपट्टे से कसा गया है।

घटना स्थल के आसपास कोई ऐसी सामग्री नहीं मिली जिससे कि उसकी शिनाख्त हो सके। बुधवार को भी उसके शिनाख्त का प्रयास किया गया मगर समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव विवाहित युवती का है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त की दिशा में प्रयास जारी है।
विज्ञापन


गुलाबी रंग की कुर्ती व सफेद लेगी पहनी हुई थी विवाहिता
विवाहिता ने गुलाबी रंग की अंब्रेला कुर्ती के साथ ही सफेद रंग की लेगी व क्रीम कलर का लंबा स्वेटर पहना हुआ है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने के लिए उसकी फोटो व विवरण को सोशल मीडिया पर भी डाला है, मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें