फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, दहेज हत्या का केस दर्ज

Wed, 31 Jan 2024 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बरगदही गांव के टोला सेमरहिया की नवविवाहिता ज्योति देवी की मौत हो गई। उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। मां की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के टोला सेमरहिया की नवविवाहिता ज्योति देवी की मौत हो गई। उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। मां की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। पोस्टमार्टम से शव वापस आने पर मायके के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर मायके वाले भाग गए।
विज्ञापन


उधर, पुलिस की मौजूदगी में मृतका के पति मनीष ने रोहिन नदी के बड़हरा लाला घाट पर चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। थाना क्षेत्र के बरगदही गांव टोला सेमरहिया प्रहलादनगर निवासी राजकुमार अरोरा के बेटे मनीष की शादी महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र के उसरहवा गांव निवासी सुभाष की बेटी ज्योति से 28 मई 2023 को हुई थी।

बताया जा रहा है कि घर में पारिवारिक कलह ज्यादा थी। सोमवार की देर रात वह कमरे में फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलने पर कैंपियरगंज पुलिस पहुंच गई। ज्योति की मां संगीता देवी ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें