तुर्तीपार हाल्ट स्टेशन की घटना, टूटे मोबाइल के सिम से हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के तुर्तीपार हाल्ट स्टेशन के 100 मीटर उत्तर रेल ट्रैक के पास सोमवार को एक डंफर चालक का शव मिला। लार रोड स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाॅकेट से मिले टूटे मोबाइल के सिम से उसकी पहचान गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के जगत रामलखना तिवारी टोला निवासी राकेश कुुमार (40) के रूप में हुई।
राकेश कुमार पेशे से चालक थे। वह डंफर चलाकर परिवार का जीवन यापन करते थे। परिजनों के अनुसार तुर्तीपार के पास रेलवे ब्रिज का काम चल रहा है। वहीं राकेश डंफर चला रहे थे। रविवार रात गाड़ी खड़ा करने के कुछ देर बाद रेल लाइन की तरफ गए। राकेश कुमार के मौत की खबर सुनकर पत्नी रंभा देवी, पुत्र पीयूष व परिवार के अन्य सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पर पूर्व प्रधान कृष्ण चंद वर्मा के साथ गाड़ी से पहुंचे। राकेश कुमार को एक बेटा पीयूष है। वह अभी 11वीं का छात्र है।