फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक ही बाइक से तीनों भाई शादी से लौट रहे थे घर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के गौरी घाट पक्का पुल के पास रविवार की देर रात शादी से लौट रहे बाइक सवार तीन भाई बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो भाइयों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रविवार को झंगहा के डीहघाट गांव निवासी अशोक कुमार (45) अपने भाई रजनीश (36) और मनीष (26) के साथ एक शादी समारोह में गए थे। रात में तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह बरही जाने वाले मार्ग पर गौरी घाट पक्का पुल के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची झंगहा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। अशोक कुमार की रास्ते में ही मौत हो गई। रजनीश और मनीष का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चोट अधिक लगने के कारण रजनीश की स्थिति काफी गंभीर है। अशोक कुमार दुबई में रहते थे और बीस दिन पहले ही गांव आए थे। उनके दो बच्चे निखिल (17) और राज (6) हैं। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें