फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फंदे से लटकती बैंक मैनेजर की पत्नी की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज व कुशीनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- चिलुआताल इलाके में हुई घटना, पति से हुआ था विवाद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल। इलाके के करीम नगर में किराये के मकान में रह रहे पति से विवाद के बाद बैंक मैनेजर की पत्नी का शनिवार को फंदे से लटकता शव मिला। आंशका है कि उसने खुदकुशी की है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे महिला के मामा ने पुलिस से जांच की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर मिरचाइन चौराहा निवासी मीनू जायसवाल (30) की शादी पांच साल पहले महराजगंज जिले के घुघली निवासी कमलेश जायसवाल के साथ हुई थी। कमलेश जायसवाल पूर्वांचल बैक में मैनेजर के पद पर कुशीनगर में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

वह करीम नगर में किराये के मकान में पत्नी व बच्ची के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह कमलेश व उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कमलेश चार साल की बच्ची नित्या को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन

उधर, घर में विवाद होने की सूचना आसपास के लोगों ने भगवानपुर में रहने वाले मीनू के मामा कृष्ण मोहन जायसवाल को दी। सूचना पर कृष्ण मोहन घर पर पहुंचे तो मीनू का शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने पुलिस को हत्या कर शव को लटकाने की सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें