फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर के सदन पहुंचे 13 अल्पसंख्यक पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव : छह महिलाएं और सात पुरुष शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव के शनिवार को जारी हुए परिणाम में 13 अल्पसंख्यक पार्षदों ने जीत दर्ज करते हुए शहर के सदन पहुंचने की राह बनाई। इनमें छह महिलाएं और सात पुरुष हैं।
वार्ड संख्या पांच बाबा गंभीरनाथ नगर से भाजपा की एक मात्र महिला मुस्लिम प्रत्याशी हकीकुन निशा ने जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 30 गुलरिहा से समीना, वार्ड संख्या 32 शहीद अशफाकउल्ला खां नगर से अलिमुन निशा, वार्ड संख्या 33 नरसिंहपुर से शमीम आरा, वार्ड संख्या 42 महाराणा प्रताप नगर से आयशा खातून और वार्ड संख्या 49 बेनीगंज से शवीहा खातून जीत दर्ज करते हुए सदन पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष अल्पसंख्यक पार्षदों में वार्ड संख्या 55 बंधू सिंह नगर से शाहिद अख्तर, वार्ड संख्या 58 सूर्यकुंड धाम नगर से जुबैर अहमद, वार्ड संख्या 61 साहबगंज से शहाब, वार्ड संख्या 62 माया बाजार से समद गुरफान, वार्ड संख्या 63 जगन्नाथपुर से दिलशाद आलम, वार्ड संख्या 74 संत झूलेलाल नगर से नूर मोहम्मद और वार्ड संख्या 76 घंटाघर से जियाउल इस्लाम जीत दर्ज कर सदन पहुंचने में सफल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें