'कर्ज दुनिया का सबसे गुनहगार शब्द है, मैं अपनी पत्नी और बच्चों का भी गुनाहगार हूं, मुझे माफ करना'... मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं, इसमें किसी को जिम्मेदार न माना जाए। यह लाइनें लिखकर कोचिंग के मैनेजर ने सोमवार की सुबह कोचिंग के स्टोर रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शाहपुर में स्टार ट्यूटोरियल कोचिंग के स्टोर रूम में रामगढ़ ताल इलाके के इंद्रा नगर निवासी विशाल सिंह (52) ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट की भी पुलिस जांच कर रही है।