फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुजूर्ग खेत में गए थे घास काटने- मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 03 Feb 2025 11:24 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

हरिहर यादव ने दी तहरीर में बताया कि भाई सीताराम यादव दोपहर में गेहूं की फसल को देखने गए थे। उनके खेत में गांव की ही कुछ महिलाएं घास काट रही थीं। उन्होंने ऐसा करने से मना किया लेकिन महिलाओं ने अनसुना कर दिया। बार-बार मना करने पर महिलाओं ने सीताराम को पीट दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परवरपार गांव के सीताराम यादव (70) की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीताराम खेत देखने गए थे। भाई का आरोप है कि खेत में घास काटने के विवाद में कुछ महिलाओं ने उनसे मारपीट की। इससे वह खेत में गिर कर बेहोश हो गए।

विज्ञापन


जानकारी पर उन्हें सीएचसी गोला पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग के भाई ने तहरीर देकर गांव के सात महिलाओं पर लगाया हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, हरिहर यादव ने दी तहरीर में बताया कि भाई सीताराम यादव दोपहर में गेहूं की फसल को देखने गए थे। उनके खेत में गांव की ही कुछ महिलाएं घास काट रही थीं। उन्होंने ऐसा करने से मना किया लेकिन महिलाओं ने अनसुना कर दिया। बार-बार मना करने पर महिलाओं ने सीताराम को पीट दिया।
विज्ञापन


इसी जानकारी हुई तो खेत पर गए और भाई को सीएचसी गोला ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हरिहर यादव ने तहरीर में एक ही गांव के सात महिलाओं को नामजद किया है। सीओ गोला मनोज पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें