फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से कमजोर था युवक, खुदकुशी की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मधुपुर चौराहे के पास गेहूं के खेत में रविवार सुबह युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखकर घरवालों और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और उसने खुदकुशी की है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मझवलिया गांव निवासी बेचन यादव का लड़का राजेश यादव (40) शनिवार शाम चार बजे घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह मधुपुर चौराहे के पास गेहूं के खेत में पेड़ पर लटका शव ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

राजेश, बेचन यादव का इकलौता लड़का था। बता दें कि कुछ माह पूर्व इसी पेड़ पर मधुपुर गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें