फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 22 Nov 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। इलाके के सूबा बाजार कस्बे में मंगलवार शाम पांच बजे दिव्या 15 वर्ष, का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। पड़ोसी उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के खोठिया नायक निवासी बबलू विश्वकर्मा सूबा बाजार कस्बे में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। पति-पत्नी मजदूरी करते हैं। मंगलवार को दोनों मजदूरी करने गए थे। कमरे में भाई, बड़ी बेटी दिव्या, दो छोटी बहनें मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे भाई एवं बहनों ने देखा कि बड़ी बहन कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई है। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें