फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी कर्मचारी की फंदे से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Jul 2023 10:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में खोराबार थाना क्षेत्र के तरकुलही गांव के केवटान टोला में रविवार रात में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजमन निषाद (55) का शव पेड़ से लटकता मिला। बताया जा रहा है पारिवारिक कलह से आजिज आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजमन निषाद रविवार देर शाम घर में खाना खाए और परिजनों के सोने के बाद घर से निकल गए। घर से 300 मीटर की दूरी पर देर रात उनके शव को एक ग्रामीण ने पेड़ से लटकते देखा। उसके बताने पर परिजन पहुंच गए। राजमन का शव पेड़ से लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

राजमन के लड़के दीपक, देवेंद्र , दीनदयाल, विजयराज , किशन , बेटी वंदना, निकिता तथा पत्नी आशा हैं। दीपक की शादी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से उन्होंने आत्महत्या की है। मामले में बेलवार चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रजापति का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें