इसी घर में मिला शव, बाहर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर के पादरी बाजार के बैंक कालोनी में मकान भूतल वाले कमरे में पिता पुत्र का शव मिला। सुबह पता चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पिता अवधेश शर्मा 85 और बेटा अश्विनी शर्मा 45 की मिला शव। घर पर द्वितीय फ्लोर पर बड़ा बेटा अरविंद कुमार परिवार के साथ रहते हैं। अश्वनी की पत्नी सूरत में रहती हैं।
पत्नी और बच्चों को छोड़कर अश्वनी पिता के साथ रहता था। पिता को कैंसर था, उनकी देखभाल भी अश्वनी करता था। घटना स्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस अधिकारी आस पास के सीसीटीवी कैमरे देख रहे हैं।