फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फंदे से लटकी युवती और युवक की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवां और गुलरिहा इलाके में शुक्रवार सुबह युवती व युवक की फंदे से लटकी लाश मिली। शुरुआती जांच में दोनों ही मामला खुदकुशी का सामने आया है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पाली प्रतिनिधि के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के जगदीशपुरम् (गाही) में बृहस्पतिवार देर रात राजेश की बेटी शिवांगी (18) की लाश नीम के पेड़ से लटकी मिली। भूरे रंग की छींटदार साड़ी का फंदा गले में था।
बताया जा रहा है कि किसी बात से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। शुक्रवार सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। वह दो भाई के बीच अकेली बहन थी। घरवालों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम मीरापुर में शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे युवक की लाश मिली। बताया जा रहा है कि वह नशे के लिए दोस्त से रुपये मांग रहा था, नहीं मिलने पर घटना की है।
मीरापुर निवासी रामानंद यादव का पुत्र संजय यादव उर्फ मुलायम (26) की पत्नी रक्षाबंधन से ही दो वर्षीय बच्चे के साथ मायके में रह रही थी।
ग्रामीणों ने बताया कि वह ई-रिक्शा खरीद कर चलाता था। सुबह लगभग 10 बजे किसी ने उसके टिनशेड के घर में फंदे से झूलती उसकी लाश देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें