गोरखपुर। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में दिनांक पांच जनवरी से अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती (पुरुष और महिला) प्रतियोगिता-2025-26 का आयोजन होना है। इसमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम का चयन 15 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हॉल में होगा। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राज वीर सिंह ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने प्रमाणपत्रों व जरूरी दस्तावेज के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करें। ब्यूरो