गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के एक विभाग में दो असिस्टेंट प्रोफेसर के बीच गाली-गलौज और देख लेने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार की है। इसका कारण विभाग में खेमेबाजी को बताया जा रहा है। रविवार को इस घटना की खूब चर्चा रही।
बताया जा रहा है कि शनिवार को संबंधित विभाग के अध्यक्ष के कार्यालय में ही दोनों शिक्षकों में गाली-गलौज हुई थी। उस समय तेज आवाज सुनकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी पहुंच गए थे। इस दौरान कुछ सीनियर उन्हें समझाते तो कुछ मामले को उलझाते रहे। चर्चा है कि संबंधित विभाग में दो पक्षों में गुटबाजी के कारण मतभेद सतह पर आ गया है। हालांकि, इस मामले में किसी पक्ष ने कहीं शिकायत नहीं की गई है।