फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू: आज से सेमेस्टर परीक्षाएं भी हो रहीं शुरू, 2.70 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Mon, 15 Apr 2024 11:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
डीडीयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली सत्र 2023-24 के अंतर्गत स्नातक / स्नातकोत्तर / डिप्लोमा सम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय का दावा है कि परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा नौ अप्रैल से शुरू हुई है। इस बीच सम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 15 अप्रैल से शुरू हो रही है। सोमवार से शुरू होने वाली सेमेस्टर प्रणाली परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुल 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  इसमें कुल 2,70,037 विद्यार्थी पंजीकृत है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय केंद्र पर करीब 15,706 विद्यार्थी सम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी संशोधित सम सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी को देखकर समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सहुलियत के लिए पहले परास्नातक की परीक्षाएं और उसके बाद स्नातक की परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है।

पहले दिन 109 केंद्रों पर 11,235 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
सम सेमेस्टर परीक्षा के पहले दिन परास्नातक हिंदी, इतिहास, गणित, भौतिकी सहित कुल 34 विषयों की परीक्षा विश्वविद्यालय सहित कुल 109 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 11,235 विद्यार्थी शामिल होंगे।

कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए होगी परीक्षा की निगरानी
विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षाओं को सुचितापूर्ण ढंग से कड़ी निगरानी में कराने के लिए आईसीटी सेल में स्थापित कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगा। आईसीटी सेल द्वारा नया सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया गया है, जो सभी प्रकार के कैमरों को सपोर्ट करता है।

सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए गए है कि परीक्षा के दौरान कैमरे चालू रहे तथा उसमें आवाज भी सुनी जा सके। ऐसा नहीं होने की दशा में परीक्षा केंद्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी नोडल केंद्रों पर प्रश्नपत्र समेत परीक्षा सामग्री भेजी जा रही है।

परस्नातक की परीक्षाएं वर्णनात्मक होगी
विषम सेमेस्टर में आयोजित की गई परीक्षाओं की तरह परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं वर्णनात्मक होगी तथा स्नातक की परीक्षाएं बहुविकल्पीय होगी।

कुलपति, प्रो पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। 239 केंद्रों पर करीब 2.70 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी संशोधित सम सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी को देखकर समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें