गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने यूनीरैंक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में 104वीं रैंक हासिल की है। यूनीरैंक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का उद्देश्य
स्वतंत्र वेब इंटेलिजेंस स्रोतों से प्राप्त वैध, निष्पक्ष और गैर-प्रभावशाली वेब मेट्रिक्स के आधार पर दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की एक गैर-शैक्षणिक लीग तालिका प्रदान करना है।
यूनीरैंक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में चयन मानदंडों को पूरा करने वाले 890 भारतीय उच्च-शिक्षा संस्थानों में से 2024 रैंकिंग में गोरखपुर विश्वविद्यालय को भारत में 104वां स्थान दिया गया है। बता दें कि, हाल ही में विश्वविद्यालय ने सीमैगो रैंकिंग 2024, नेचर इंडेक्स रैंकिंग 2024 और एडुरैंक रैंकिंग 2024 में भी बेहतर प्रदर्शन दिखाया है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान के लिए किए गए प्रयासों को साबित करता है और विश्वविद्यालय की ओर से शुरू किए गए नवाचार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय के लिए सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। कुलपति ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।