चौरीचौरा। अमर उजाला व गोरखपुर कराटे एसोसिएशन की ओर से रविवार को चौरीचौरा में स्थित मैरिज हॉल में प्रथम सब जूनियर कैडेट व जूनियर अंडर 21 और सीनियर जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आठ से 12 मई तक लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
इससे पहले कराटे चैंपियनशिप का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि चौरीचौरा के चेयरमैन सन्नी जायसवाल, पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, गोरखपुर कराटे एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक जायसवाल, कोषाध्यक्ष, भागवत पटेल, अभिषेक गुप्ता नीतीश पांडेय, मनोज चौहान, आकाश गुप्ता, शनि गौतम, विशाल मद्धेशिया, आदित्य कश्यप, अंतिमा तिवारी, निर्भय गुप्ता, अविनाश पासवान समेत अन्य लोगों ने स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई दी।
इनका हुआ चयन
अभिषेक गुप्ता, आकाश गुप्ता, मनोज चौहान, नीतीश पांडेय, आलोक, जय शुक्ला, शिवम चौहान, प्रियंका सिंह, श्रेया गुप्ता, आयुष यादव, एलबीएस, आविन मौर्य, दीपशिखा, शाश्वत, योगेश, आदित्य मिश्रा, अंतिमा तिवारी, प्रिंस निषाद, आदित्य गौड़, मनीष कुमार यादव, दिलशाद अली, राजवीर सिंह, अंशिका, वर्तिका, मुकेश गौड़, आयशा सिंह, आरोही, रुद्रांश, रुद्रांश जायसवाल, मनीष कुमार, सेवता कुमारी, उत्कर्ष जायसवाल, छोटी गौड़, आंचल चौरसिया, शिवम विश्वकर्मा, प्रज्ञा, प्रीति सैनी, मानस तिवारी, विवेक कुमार, आदित्य, निर्भय गुप्ता, वंशिका, विशाल मद्धेशिया, सुप्रिया विश्वकर्मा, देवांश तिवारी, काशवी, अवंतिका सिंह और सात्विक।