फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : छात्रावासों में बाहरी ने की घुसपैठ, कई कमरों में बाहरी छात्रों की शिकायत

Mon, 08 Apr 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुरुष छात्रावासों में बाहरी लोगों का रहना आम बात है। पिछले दिनों हुई कड़ाई और निरीक्षण के बाद बाहरियों का प्रवेश कम हो गया था, लेकिन अब उन्होंने फिर से कब्जा जमा लिया है। हालत यह है कि कमरा किसी और के नाम से अलॉट है और उसमें रह कोई दूसरा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस समय परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है। नौ अप्रैल से वार्षिक और 15 से सेमेस्टर परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में बाहरी लोग पढ़ने वाले छात्रों के लिए मुसीबत हैं। हाल ही में एक छात्रावास में सील किए गए दो कमरों का ताला तोड़कर अवैध रूप से रहने का मामला सामने आया है।
बता दें कि बीते फरवरी में दीक्षा भवन के बगल में कन्वेंशन सेंटर में सेवानिवृत्त प्रोफेसर की बेटी की शादी में बिन बुलाए दर्जन भर छात्र भोजन करने पहुंच गए थे। वहां पकड़े जाने पर उन्होंने छात्रावासों से अन्य छात्रों को भी बुला लिया और बारातियों-घरातियों पर पथराव शुरू कर दिया था। कई लोगों को चोटें आई थीं। उस समय काफी छापेमारी हुई थी और अवैध रूप से रह रहे छात्रों से कमरा खाली कराया गया था, लेकिन अब उन्होंने दोबारा कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन


सील कमरे का ताला टूटा
एक हॉस्टल के चार कमरे किसी और के नाम से अलॉट हैं, लेकिन उनमें कोई दूसरा छात्र रह रहा है। इसके अलावा उस छात्रावास में कम से कम दो दर्जन से अधिक छात्र अवैध रूप से रह रहे हैं। उसके सामने स्थित एक अन्य छात्रावास में भी कई बाहरी छात्रों रह रहे हैं। छात्रों का कहना है कि दो कमरे सील किए गए थे लेकिन उसका ताला तोड़कर छात्र अवैध रूप से रह रहे हैं।

कोट..
हॉस्टल में छात्रों के अवैध रूप से रहने के मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो निरीक्षण करवाकर छात्रों को बाहर किया जाएगा। अवैध रूप से कोई न रहे, इसके लिए जरूरी है कि सीसीटीवी कैमरे लगे। इसके तहत मुख्य गेट के साथ ही सभी छात्रावासों के गेट, गलियारों को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की योजना है।
विज्ञापन

- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें