फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Wed, 20 Mar 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोरखपुर के उमेश ने जीता कांस्य पदक।
विज्ञापन
जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोरखपुर के उमेश ने जीता कांस्य
विज्ञापन

केरल में आयोजित प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए 400 मी. दौड़ में हासिल की उपलब्धि

49.93 सेकेंड में पूरी की 400 मीटर की दूरी

संवद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर के एथलीट उमेश साहनी ने कमाल की उपलब्धि हासिल की है। केरल के तिरुवंतपुरम में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए उमेश साहनी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 400 मीटर रेस में ही यूपी के युगांक चड्ढा ने रजत पदक हासिल किया।
उमेश ने 49.93 सेकेंड में 400 मीटर की दूरी तय की। इसके पहले उमेश ने 2022 में नेशनल जूनियर एथलेटिक्स अंडर-16 प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था, लेकिन उस समय वह सातवें स्थान पर रहे। पीपीगंज के रहने वाले उमेश एथलेटिक्स में उभरते हुए सितारे हैं। हाल में आयोजित कई प्रतियोगिताओं में उमेश ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय आमंत्रण एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 200 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा में उमेश ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके साथ ही स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित अंडर-20 प्रतियोगिता में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था।
उमेश की इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह टप्पू, सचिव एंडी सोलंकी, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, प्रशिक्षक अशोक शाही, अभिषेक कुमार, विनोद सिंह, जवाहरलाल ने बधाई दी।
विज्ञापन



किसान के बेटे ने राष्ट्रीय फलक पर किया नाम
उमेश के पिता ओमप्रकाश साहनी किसान हैं। मां किशोरी देवी गृहिणी और बड़े भाई रमेश साहनी पेंटिंग का कार्य करते हैं। परिवार की आय का स्रोत खेती ही है। उमेश ने बताया कि उनका सपना भारत के लिए ओलंपिक में मेडल लाना है। अभी वह हाईस्कूल के छात्र हैं और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हैं। वह पुलिस भर्ती की तैयारी भी कर रहे हैं। उमेश का कहना है कि अभी उनको कहीं से कोई सुविधा नहीं मिलती। खुद से ही डाइट की व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें