फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : केंद्रों पर ऑनलाइन पहुंचेंगे प्रश्नपत्र, डिजीटली होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा प्रणाली में बदलाव की योजना पर विचार कर रहा है। इसके तहत प्रश्नपत्रों को ऑनलाइन केंद्रों पर भेजने और डिजीटली मूल्यांकन की योजना है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इससे पेपर लीक जैसी आशंकाएं तो दरकिनार होंगी ही मूल्यांकन में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार डीडीयू प्रशासन की योजना है कि मॉडरेशन के बाद प्रश्नपत्रों को डिजिटल फोल्डर में रखा जाए। परीक्षा शुरू होने से 30 से 45 मिनट पहले इन्हें संबंधित केंद्रों पर पर्यवेक्षक व केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में खोलकर प्रिंट किया जाए। प्रत्येक प्रश्नपत्र पर परीक्षा केंद्र का विवरण व इंटरनेट आईपी आधारित वाटरमार्क भी अंकित रहेगा, जिससे उसकी ट्रैकिंग हो सकेगी।


इसी तरह उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी डिजिटल किए जाने की योजना है। इसके तहत परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन कर सर्वर पर अपलोड किया जाएगा। ऑनलाइन ही शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी उत्तरकुंजी भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


डिजिटल व्यवस्था से प्रश्नपत्राें की प्रिंटिंग व परिवहन पर होने वाले खर्च में कमी आएगी। सभी रिकॉर्ड डिजिटल रहने पर व्यवस्था पारदर्शी रहेगी। पूनर्मूल्यांकन की स्थिति में भी आसानी होगी। विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार योजना बनाई जा रही है। इससे गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें