गोरखपुर विश्वविद्यालय में बची सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। सात दिसंबर को कट ऑफ मेरिट के अनुसार अभ्यर्थियों को दाखिला मिलेगा। इसके लिए विभागों ने शनिवार को अपनी लिस्ट जारी कर दिया है। कुलपति ने बची हुई सीटों पर प्रवेश संबंधी निर्देश दिए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों ने इसे पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है।
एमएससी (भौतिक)
अनारक्षित- 112 या उससे अधिक अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग- 96 या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जाति- सभी अभ्यर्थी
प्रवेश का समय- विभाग में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
एमए (अंग्रेजी)
अनारक्षित- 94 अंक या उससे अधिक अंक
ओबीसी- 64 अंक या उससे अधिक अंक
अनुसूचित जाति- सभी अभ्यर्थी
आर्थिक कमजोर- सभी अभ्यर्थी
प्रवेश का समय- विभाग में सुबह नौ से 11 बजे तक