फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : परीक्षा कल...प्रवेश पत्र में छपा 16 अप्रैल, आनन-फानन में बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज से शुरू हो रहीं वार्षिक और सम सेमेस्टर परीक्षाएं
विज्ञापन


- एमएससी गणित चौथे सेमेस्टर के प्रवेश पत्र में छपी गलत तिथि, शिकायत के बाद हुआ बदलाव

- प्रवेश पत्र जारी न होने की वजह से दिनभर भटकते रहे बहुत सारे विद्यार्थी


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार से वार्षिक और सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कुछ विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र में 17 अप्रैल को होने वाली परीक्षा की जगह 16 अप्रैल छप गया। इससे वे परेशान हो गए। बात परीक्षा विभाग तक पहुंची तो प्रवेश पत्र को अपडेट कर दिया गया।
बुधवार से शुरू हो रही परीक्षा के प्रवेश पत्र को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी परेशान रहे। कुछ का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो रहा था तो किसी में मिसप्रिंट था। एमएससी गणित चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मंगलवार की सुबह प्रवेश पत्र डाउनलोड किया तो उसमें एमएटी 528 की परीक्षा तिथि 16 अप्रैल छपी हुई थी। यह परीक्षा 17 अप्रैल को होनी है। ऐसे ही सभी विषयों की परीक्षा एक दिन पहले के हिसाब से छपी थी। इससे विश्वविद्यालय से लेकर महाविद्यालयों के विद्यार्थी परेशान हो गए। विद्यार्थियों ने शिक्षकों से शिकायत की। इसके थोड़ी देर बाद परीक्षा विभाग ने इसे दुरस्त करवा दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र में सुधार कर उसे दोबारा अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा के पहले दिन 13,999 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 की वार्षिक और सम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से प्रारंभ हो रही हैं। पहले दिन कुल 62 विषयों की परीक्षा में 13,999 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षाओं के सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 11 नोडल केंद्र और 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम चरण में उन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका प्रश्नपत्र वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) पद्धति पर आधारित है। परीक्षाओं का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नहीं ले जा सकेंगे ये सामान
मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने कहा कि सभी परीक्षार्थी विश्वविद्यालय मुख्य द्वार के बगल में बने साइकिल स्टैंड में अपने वाहन खड़े कर परीक्षा स्थल कला संकाय भवन तक जाएंगे। परीक्षा में अपने साथ किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, बैग, मोबाइल, स्मार्ट घड़ी आदि को ले जाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें