फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDU: बिना गैप जून के पहले सप्ताह में होगी बची हुए परीक्षाएं, यहां पढ़ें पूरी एडवाइजरी

Mon, 11 May 2020 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन हटने के बाद प्रस्तावित गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा को लेकर परीक्षा नियंत्रक ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेंन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। दो पेपर के बीच गैप नहीं दिया जाएगा, रविवार को भी परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा समिति की आठ मई को हुई ऑनलाइन बैठक में जून के पहले सप्ताह में परीक्षा कराने का प्रस्ताव आया है। समिति ने यह भी तय किया है कि विद्यार्थी को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर आना होगा ताकि उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके।

परीक्षा केंद्र बनाए गए महाविद्यालयों को अपने स्तर से थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करानी होगी। परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजर की व्यवस्था तो रहेगी ही, छात्र खुद भी घर से इसे ला सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेंन कराने के लिए छात्र संख्या के हिसाब से परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। कुछ केंद्र बढ़ाने की तैयारी है जिस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें