फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभाग करेगा डीडीयू का प्रतिनिधिमंडल

Thu, 15 Feb 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय संबंध केंद्र, नेपाल में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रतिभाग करेगा। प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को सुबह रवाना होगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इसके संंबंध में प्राचीन इतिहास विभाग के शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्राचीन इतिहास विभाग में स्थापित बौद्ध अध्ययन केंद्र में भी इस तरह के सेमिनार का आयोजन किया जाए, उसमें नेपाल के विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया जाए। डीडीयू से जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रो. ध्यानेन्द्र नारायण दूबे, डॉ. रामवंत गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षकों के अलावा प्राचीन इतिहास और दर्शनशास्त्र के शोधार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें