तीन माह से मानदेय नहीं से नाराज है सफाई कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज गोरखपुर विश्वविद्यालय के सफाईकर्मियों का गुस्सा बुधवार को फुट पड़ा। उन्होंने शाम चार बजे कुलसचिव कार्यालय पहुंच कर घेराव किया। विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और संबंधित फर्म के मालिक को सूचना देकर बुलाया गया। फर्म के संचालक ने सफाई कर्मचारियों को समझा शांत कराया।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के सफाईकर्मी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का मानदेय नहीं मिलने से परेशान हैं। मानदेय को लेकर जिम्मेदारों से गुहार लग चुके थे, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा था। बुधवार को नाराज सफाई कर्मी कुलसचिव कार्यालय पहुंच कर शोर-शराबा करने लगे। वे कुलसचिव से मिलने पर अड़े थे। इस बीच इसकी जानकारी पाकर फर्म के संचालक राजेश भदौरिया पहुंच गए। महिला सफाई कर्मचारियों का कहना था कि मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
आउटसोर्सिंग कर्मियों को भी तीन माह से नहीं मिला मानदेय
गोरखपुर विश्वविद्यालय में करीब 280 आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्हें भी तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन आई थी तो उस समय आउटसोर्सिंग कर्मचारी और सफाई कर्मचारियों को मानदेय मिला था। उसके बाद नहीं मिलने से वे परेशान थे।