फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: डीडीयू बना सीबीसीएस पैटर्न से परीक्षा कराने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय, 213 केंद्रों शुरू हुई परीक्षा

Sun, 23 Jan 2022 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

213 केंद्रों परस्नातक-परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन दोनों पालियों में 21205 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध् महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं शनिवार को शुरू हो गईं। 213 केंद्रों पर स्नातक और परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 21205 विद्यार्थी शामिल हुए। इसके साथ ही गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय बन गया है, जहां सीबीसीएस (च्वायस्ड बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) से परीक्षा आयोजित हुई है।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। शनिवार को परीक्षा के सकुशल आयोजन से उत्साहित कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि 24 फरवरी तक प्रथम सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों ने अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं, लेकिन गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रहित में परीक्षा कराए जाने के का निर्णय लिया गया। शासन की ओर से परीक्षा को रोकने या स्थगित किए जाने का कोई आदेश भी नहीं था।

सेमेस्टर परीक्षाओं के बाद बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। ऐसा किए जाने से विश्वविद्यालय का अकादमिक सत्र समय से हो जाएगा। उधर, विश्वविद्यालय द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन मानीटरिंग की गई। रविवार को कोई परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

74 महाविद्यालयों को ऑनलाइन जुड़ने की दी गई चेतावनी

परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर, लिंक के माध्यम से विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराना था। 74 परीक्षा केंद्रों ने विश्वविद्यालय को विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। इन परीक्षा केंद्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने चेतावनी दी है। कुलपति ने बताया कि लिंक से न जुड़ने वाले केंद्रों की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

कल होने वाली परीक्षाएं

पहली पाली (सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक) : प्राचीन इतिहास के द्वितीय कोर्स।
द्वितीय पाली (1 बजे से 3.30 बजे तक) : वनस्पति विज्ञान, गणित, वाणिज्य, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस तथा बीबीए के द्वितीय कोर्स की परीक्षा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें