गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विषय के स्नातक की कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। बीए के सभी सेमेस्टर की कक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुरूप सोमवार से संचालित हो रहीं हैं। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी निर्धारित समय सारणी से अपनी कक्षाओं में उपस्थित रहें। संवाद