फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : समावेशिता को बढ़ावा देगा ‘एंटी डिस्क्रिमिनेशन सेल’

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपपुर विश्वविद्यालय में समावेशिता को बढ़ावा देने और सभी सदस्यों के साथ निष्पक्ष और न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए ‘एंटी डिस्क्रिमिनेशन सेल’ की स्थापना का निर्णय लिया है। इस प्रस्ताव को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


यह सेल भेदभाव के विभिन्न स्वरूपों के बारे में जागरूकता, समझ और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक संसाधन की उपलब्धता और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करेगा। सेल के माध्यम से भेदभाव की घटनाओं को रिपोर्ट करने का तंत्र विकसित करने के साथ-साथ घटनाओं की जांच, निष्पक्ष समाधान और विश्वविद्यालय के अन्य निकायों के साथ सहयोग सुनिश्चित होगा। सेल राष्ट्रीय कानूनों और दिशा-निर्देशों के आलोक में विश्वविद्यालय के लिए एंटी डिस्क्रिमिनेशन नीतियों को तैयार करेगा। साथ ही विश्वविद्यालय की समस्त नीतियों और कार्यों में इसे समान रूप से लागू करेगा।

ऐसी होगी सेल की संरचना
इस सेल का अध्यक्ष कुलपति द्वारा नामित विश्वविद्यालय का शिक्षक होगा। जो सेल के कार्यों की निगरानी करने के साथ साथ एंटी डिस्क्रिमिनेशन सेल की नीतियों के क्रियान्वयन और विभिन्न मंचों पर सेल के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करेगा। साथ ही अध्यक्ष द्वारा नामित अन्य सदस्य भी होंगे, जो अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला, विद्यार्थी (एक छात्र एवं एक छात्रा) तथा गैर शैक्षणिक वर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


-
कोट...
विश्वविद्यालय में समावेशिता को बढ़ावा देने और सभी सदस्यों के साथ निष्पक्ष और न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए ‘एंटी डिस्क्रिमिनेशन सेल’ की स्थापना की सहमति कार्य परिषद से मिली है।
विज्ञापन

प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें