फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: DDU की आकांक्षा और आदर्श को मिला सालाना पांच लाख का पैकेज, इन कंपनियों ने किया प्लेसमेंट

Sat, 03 Sep 2022 09:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस ड्राइव में इंर्टनशाला कंपनी ने शुक्रवार को अंतिम चरण का साक्षात्कार लिया। विद्यार्थियों से यह साक्षात्कार ऑनलाइन लिया गया। बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा आकांक्षा सिंह को 5.04 लाख रुपये और एमबीए के छात्र आदर्श राय का चयन 5.64 लाख के पैकेज पर किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों आकांक्षा सिंह और आदर्श राय का चयन सालाना पांच लाख रुपये के पैकेज पर हुआ है। इनको इंटर्नशाला कंपनी ने बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव के पद पर चयनित किया है।

विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस ड्राइव में इंर्टनशाला कंपनी ने शुक्रवार को अंतिम चरण का साक्षात्कार लिया। विद्यार्थियों से यह साक्षात्कार ऑनलाइन लिया गया। बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा आकांक्षा सिंह को 5.04 लाख रुपये और एमबीए के छात्र आदर्श राय का चयन 5.64 लाख के पैकेज पर किया गया।

साक्षात्कार के लिए बीबीए, एमबीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम और एलएलबी के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था। इंटर्नशाला की एचआर हेड अंकिता ने बताया कि साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन किया गया। विश्वविद्यालय मीडिया सेल के मुताबिक अभी तक 50 से अधिक विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में अच्छे पैकेजों पर हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें