फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौ अप्रैल को गोरखपुर आएंगे आरएसएस के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू, एम्स, मेडिकल छात्रों और युवाओं से राष्ट्रीयता पर करेंगे संवाद
विज्ञापन


शुक्रवार को तय हो जाएगा स्थान, संघ के पदाधिकारियों की बुलाई गई बैठक


गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के छठवें चरण में अब युवाओं को जोड़ने के लिए अलग-अलग संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये का आगमन होगा। वह संघ की महानगर दक्षिणी भाग इकाई ओर से आयोजित नौ अप्रैल को युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे।

संघ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, संवाद कार्यक्रम में एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के अलावा युवाओं से सह सरकार्यवाह सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 500 युवा हिस्सा लेंगे। संवाद कार्यक्रम में सह सरकार्यवाह युवाओं को संघ के विचारों से परिचित कराएंगे और देश व समाज में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। इस सिलसिले में शुक्रवार को संघ के स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें कार्यक्रम स्थल का चयन किया जाएगा और जिम्मेदारियों दी जाएंगी। इसके अलावा अगस्त में जिला केंद्रों पर ''''युवा उद्यमी संवाद'''' कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के सफल युवा उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें