गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में चल रही वार्षिक व सम सेमेस्टर परीक्षाओं के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न विषयों की परीक्षाएं संपन्न हुईं। इसमें कुल पंजीकृत 17,866 विद्यार्थियों में से 17,667 उपस्थित व 199 अनुपस्थित रहे। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
प्रथम पाली में कुल 14,670 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 14,569 उपस्थित और 101 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 3,196 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 3,098 उपस्थित एवं 98 अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक सभी जगहों से शनिवार को परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुई। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शनिवार को दीक्षा भवन परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा कंट्रोल रूम जाकर केंद्राध्यक्ष एवं उपस्थित शिक्षकों से चर्चा की।