फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फोरलेन पर ट्रेलर में घुसी डीसीएम, चालक की मौत

Mon, 29 Apr 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

खोराबार क्षेत्र में फोरलेन पर भैंसहा गांव के पास हुआ हादसा
पुलिस ने जेसीबी से निकाला शव, दो घंटे लगा रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसम्ही बाजार। खोराबार क्षेत्र में भैंसहा गांव के पास फोरलेन पर रविवार की सुबह गिट्टी लदे ट्रेलर के पीछे तेज रफ्तार सीएनजी गैस लदी डीसीएम टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरफ ट्रेलर में फंस गया, जिससे चालक की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से डीसीएम में फंसे चालक के शव को बाहर निकला। हादसे के चलते लखनऊ-कुशीनगर मार्ग करीब दो घंटे तक जाम रहा।

जानकारी के अनुसार, गिट्टी लादकर ट्रेलर लखनऊ से कुशीनगर की ओर जा रहा था। अभी खोराबार क्षेत्र के भैंसहा गांव के पास फोरलेन पर पहुंचा था कि पीछे से आ रही सीएनजी गैस लदी डीसीएम टकरा कर ट्रेलर में फंस गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के चलते लखनऊ-कुशीनगर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जेसीबी की मदद से डीसीएम में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान गगहा क्षेत्र के जगदीशपुर भलुआन गांव निवासी अरुण कुमार चौधरी (40) के रूप में हुई। इस दौरान लंबा जाम लग गया था। डीसीएम व ट्रेलर को फोरलेन से किनारे करने के बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें