यातायात तिराहा निवासी हरभजन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और नगर निगम ने अतिक्रमण हटा दिया था। ऐसा ही अगर प्रतिदिन रहे तो जनता और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी। अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है।
लगा ही नहीं कि मैं चित्रगुप्त मंदिर के पास रहता हूं
चित्रगुप्त मंदिर निवासी आशुतोष यादव ने कहा कि चित्रगुप्त मंदिर के बगल की गली में घर है। एक दिन पहले से ही सफाई और अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है। अगर यही काम दो दिन छोड़कर भी होरा रहे तो कितनी सहूलियत लोगों को मिल जाए।
वीआईपी गतिविधियों पर ही जागता है प्रशासन
बक्शीपुर निवासी गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी सोमवार को चित्रगुप्त मंदिर गए थे। पहली बार नहीं है कि प्रशासन और अन्य विभाग आने के पहले इतने तेज हो गए। अगर वीआईपी मूवमेंट को हटाकर आम लोगों की सुविधा के लिए ऐसे ही काम हो तो कितना बेहतर होगा।
गणेश चौक निवासी सुबोध मिश्रा ने कहा कि गर्मी में सबसे बड़ी परेशानी धूल और चौराहे पर लगने वाले घंटों जाम से होती है। लेकिन, सोमवार को जाम न के बराबर था। यही व्यवस्था सभी दिन रहे तो राहगीरों के साथ व्यापारियों को भी सहूलियत मिल जाए।
आम दिनों में जाम और अतिक्रमण बड़ी समस्या
पार्क रोड निवासी भोला ने कहा कि आम दिनों में पार्क रोड पर जाम और सड़कों पर किया गया अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बन जाती है। सड़कों पर लंबी-लंबी लाइन में गाड़ियों के खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता है। सोमवार को सड़क किनारे ऐसा नजारा नहीं दिखा।
पानी का छिड़काव नियमित होना चाहिए
मोहद्दीपुर उमेश अग्रवाल ने कहा कि सोमवार सुबह से ही नगर निगम की टीम सफाई और पानी के छिड़काव में लगी हुई थी। ऐसा नियमित होना चाहिए क्योंकि सड़क किनारे धूल से काफी परेशानी होती है।