फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कस्तूरबा विद्यालय की बेटियां भी करेंगी 10 वीं व 12वीं की पढ़ाई

Wed, 22 Nov 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संचालित हो रहे हैं 20 कस्तूरबा विद्यालय
विज्ञापन

आठवीं तक के विद्यालय में पढ़ती हैं 2000 बच्चियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों से उत्तीर्ण छात्राओं की आगे की शिक्षा के लिए एनआईओएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल) को माध्यम बनाया जाएगा। जिले में वर्तमान में 20 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। यहां कक्षा आठ तक की कक्षाएं चलती हैं। फिलहाल सभी विद्यालयों में 2000 से अधिक छात्राएं पढ़ रही हैं।
इनकी आगे की पढ़ाई ठीक तरीके से चलती रहे, इसके लिए शासन के साथ विभाग की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हाल ही में अपर राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार, कस्तूरबा की छात्राओं को माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एनआईओएस (ओपन बोर्ड) के साथ जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए को निर्देशित किया गया है कि वह सभी कस्तूरबा विद्यालयों में एनआईओएस के शैक्षणिक सामुदायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी छात्राओं को प्रदान करने के सभी संस्था प्रतिनिधियों को निर्देशित करें, ताकि छात्राएं अपने आसपास किसी इंटर कॉलेज के न होने पर पढ़ाई से वंचित न रहें।
विज्ञापन


कोट
सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डन को निर्देशित किया जाएगा कि वह छात्राओं को एनआईओएस के पाठ्यक्रम से अवगत कराएं। ताकि वह माध्यमिक व उच्चत्तर माध्यमिक कक्षाओं की पढ़ाई जारी रख सकें।
- विवेक जायसवाल, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें